'विश्व हिंदी पत्रिका' व 'विश्व हिंदी साहित्य' हेतु रचनाएँ आमंत्रित

'विश्व हिंदी पत्रिका' विश्व हिंदी सचिवालय द्वारा वर्ष 2009 से प्रकाशित एक अंतर्राष्ट्रीय वार्षिक शोध-पत्रिका है। 'विश्व हिंदी साहित्य' सचिवालय का एक अन्य गौरवशाली प्रकाशन है। इन दोनों पत्रिकाओं के पूर्व अंक विश्व हिंदी सचिवालय की वेबसाइट https://patrikayan.vishwahindi.com/ पर उपलब्ध हैं। विश्व हिंदी पत्रिका के 18वें अंक के लिए विश्व भर के हिंदी विद्वानों, शोधार्थियों व चिंतकों की ओर से शोध-लेख आमंत्रित हैं। इसी तरह विश्व हिंदी साहित्य हेतु विश्व भर के रचनाकारों से साहित्यिक रचनाएँ आमंत्रित हैं। विस्तृत जानकारी के लिए कृपया नीचे दिए गए पोस्टर डाउनलोड करें।

डाउनलोड हेतु उपलब्ध फाइलें:

विश्व हिंदी पत्रिका के लिए शोध आलेख आमंत्रित
pdf_VHP 2026 Lekh amantrit_521.pdf
फाइल डाउनलोड करें
विश्व हिंदी साहित्य के लिए रचनाएँ आमंत्रित
pdf_sahitya_invite_4720.pdf
फाइल डाउनलोड करें
×