विश्व हिंदी साहित्य

विश्व हिंदी सचिवालय, मॉरीशस हर वर्ष विशेषांक के रूप में 'विश्व हिंदी साहित्य' पत्रिका का वार्षिक अंक निकालता है। पत्रिका को प्रधानतः हिंदी साहित्य पर केंद्रित किया गया है। पत्रिका का शुभारंभ 2018 में हुआ। वर्ष 2024 का अंक भी प्रकाशित हो चुका है और डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।

इस वर्ष की 'विश्व हिंदी साहित्य' पत्रिका में भी समस्त विश्व के हिंदी साहित्यकारों की रचनाओं का प्रकाशन किया गया है। पत्रिका में हिंदी की विविध साहित्यिक विधाओं पर उपयोगी तथा पठनीय सामग्री मिलेगी।

इस वर्ष की पत्रिका को यहाँ से डाउनलोड किया जा सकता है। आप चाहें तो पिछले सभी वर्षों की पत्रिकाओं को सचिवालय की विशेष वेबसाइट 'पत्रिकायन' पर पढ़ सकते हैं या डाउनलोड कर सकते हैं।

'पत्रिकायन' वेबसाइट का लिंक

पत्रिका का वर्तमान अंक ऊपर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं